पटना। बिहार विधानसभा ( Bihar assembly election 2020 ) के पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार का शोर सोमवार की शाम को थम जाएगा। 28 अक्टूबर को इस चरण में 16 जिलों की 71 सीटों के लिए मतदान होना है। इसको लेकर सभी दलों के स्टार प्रचारक और प्रत्याशी जीत सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं।

पहले चरण में राज्य सरकार के आठ मंत्रियों समेत कई दिग्गज मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 28 को ईवीएम में कैद हो जाएगा। हालांकि इनमें कौन जीत की माला पहनेगा, यह तो दस नवंबर को मतगणना के दिन ही तय होगा।

राजद के 42 व जदयू के 35 मैदान में

पहले चरण में जिनके भाग्य का फैसला होना है, उनमें राजद के 42 तो जदयू के 35 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा के 29, कांग्रेस के 21, माले के आठ, हम के छह और वीआईपी के एक प्रत्याशी इस चरण में ताल ठोके हुए हैं। इसी प्रकार रालोसपा के 43, लोजपा के 42 और बसपा के 27 उम्मीदवार हैं। लोजपा के 42 उम्मीदवारों में 35 जदयू के खिलाफ है। वहीं, छह हम तथा एक वीआईपी के विरुद्ध लड़ रहे हैं।

See also  कैंसर को जड़ से खत्म करने जल्द आ जाएगी वैक्सीन : प्रोफेसर ओजलेम

वर्तमान सीटिंग सीटें

राजद : 25
जदयू :23
भाजपा : 13
कांग्रेस : 08
हम : 01
माले : 01

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।