बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

Bihar Election 2020 : NDA में सीट बंटवारे का ऐलान, जेडीयू 115, हम 7 और बीजेपी 121 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

पटना। Bihar Election 2020 विधानसभा चुनावों को लेकर NDA में सीटों का बंटवारा हो गया। बिहार में जेडीयू 115, जीतन राम मांझी की पार्टी हम 7, और भाजपा बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मंगलवार को राजधानी पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम नीतीश से इसका ऐलान किया।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ देर पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं, बिहार के गठबंधन में सारी बातें नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रही है, नीतीश कुमार जी के नेतृत्व को भाजपा पूरी तरह से स्वीकार करती हैं। एनडीए गठबंधन में वही रहेंगे जिन्हें उनका नेतृत्व स्वीकार है। उनको मुख्यमंत्री बनाने के लिये भाजपा पूरी कोशिश करेगी और तीन चौथाई बहुमत से नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम बनायेंगे सरकार।

इससे पहले बीजेपी और जेडीयू ने 2010 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ा था। तब जेडीयू 141 और बीजेपी 102 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारे थे। इस चुनाव में जेडीयू ने 115 तो बीजेपी ने 91 सीटे जीते थी।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन