पटना। (nitish Kumar Oath of Chief Minister) नीतीश कुमार लगातार चौथी बार और कुल सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में उन्हें व उनकी मंत्रिपरिषद के 14 अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद बीजेपी की ओर कटिहार के विधायक तारकिशोर प्रसाद और बेतिया की विधायक रेणु देवी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पिछली तीनों एनडीए सरकार में सुशील मोदी उपमुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें मौका नहीं मिला है। उनकी जगह तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को मौजूदा सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

पिछली सरकार के कई मंत्रियों को नहीं मिला मौका

इस बार पिछली सरकार के कई मंत्रियों को मौक नहीं मिला है, वहीं कई नए लोगों को मौका मिला है। मंत्रिपरिषद में बीजेपी से 7, जेडीयू से 5, हम और वीआईपी से एक-एक मंत्रियों को जगह मिली है। शपथ ग्रहण के दौरान समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल रहे।

जेडीयू कोटे से मंत्रियों के नाम

1.विजय चौधरी- सरायरंजन के विधायक
2.विजेंद्र यादव- सुपौल के विधायक
3.अशोक चौधरी- एमएलसी
4.मेवालाल चौधरी- तारापुर के विधायक
5.शीला कुमारी- फुलपरास की विधायक

बीजेपी कोटे से मंत्रियों के नाम

1-तारकिशोर प्रसाद- उपमुख्यमंत्री, कटिहार से विधायक
2-रेणु देवी- उपमुख्यमंत्री, बेतिया से विधायक
3-मंगल पांडेय, एमएलसी
4-अमरेंद्र प्रताप सिंह- आरा से विधायक
5-रामप्रीत पासवान- मधुबनी के राजनगर से विधायक
6-जीवेश मिश्रा- दरभंगा के जाले से विधायक

7 -रामसूरत राय- मुजफ्फरपुर के औराई से विधायक

हम पार्टी

  1. संतोष कुमार सुमन

वीआईपी पार्टी

  1. मुकेश सहनी

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।