टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ ( Bijapur Naxal Encounter ) के आरोप लग रहे हैं। शनिवार को 1 लाख के इनामी माओवादी को मुठभेड़ में ढेर करने के दावे के बाद बस्तर पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगा है।

मुठभेड़ ( Bijapur Naxal Encounter ) में मारे गए कथित नक्सली के परिजनों और ग्रामीणों ने बताया विकेश हेमला जो की बासागुड़ा थानाक्षेत्र के कोरसागुड़ा गांव का निवासी था, वो घर पर परिजनों के साथ खाना खा रहा था, तभी बीजापुर पुलिस के जवान विकेश को घर से उठाकर अपने साथ जंगल की ओर ले गए थे। परिजनों ने आगे बताया कि पुलिस जवानों एकतरफा फायरिंग करके विकेश को मार गिराया।

बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने टीआरपी को बताया कि मारे गए नक्सली के खिलाफ थाने में दो मामले दर्ज हैं। मार्च 2019 को आउटपल्ली के जंगलों में हुई मुठभेड़ में शामिल था। सितंबर 2019 को तर्रेम कुरसमपारा में ग्रामीण की हत्या की। बस्तर आईजी पी सुंदरराज आगे कहा कि परिजन व ग्रामीण अक्सर नक्सलियों के दबाव में आकर पुलिस पर आरोप लगाते हैं। पुलिस कभी भी ग्रामिणों का नुकसान नहीं करेगी। पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए ही है। बस्तर आईजीपी ने दावा किया कि पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में मारा गया नक्सली विकेश हेमला माओवादी संगठन में सक्रिय था।

See also  बस्तर ब्रेकिंग : 6 Lakh 20 Thousand Rupees Seized From Naxal Associate -नक्सल सहयोगी बैंक पहुंचा दो-दो हजार के नोट जमा करने

बता दे कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को पुलिस व नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी नक्सल को ढेर कर देने का दावा किया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।