टीआरपी न्यूज। छत्तीसगढ़ सरकार ने बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए पोल्ट्री फार्मों की जैव-सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बालोद जिले के एक गांव में शुक्रवार को मरे 3 कौवों का सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा गया था, जो पॉजिटिव नहीं निकला।

उधर, केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से जलाशयों, पक्षियों के बाजार, चिडिय़ाघर और पोल्ट्री फार्मों की निगरानी बढ़ाने और पोल्ट्री फार्मों की जैव सुरक्षा कड़ी करने का आग्रह किया है। साथ ही राज्यों से पक्षियों के इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू के संबंध में भ्रामक सूचना से दूर रहने और लोगों में जागरुकता फैलाने का भी आग्रह किया गया है।

महाराष्ट्र के बाद सोमवार को राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई। दिल्ली समेत 9 राज्यों में बर्ड फ्लू (Bird Flu in India) के मामलों की पुष्टि के बाद अब संसदीय समिति की मीटिंग बुलाई गई है।

दिल्ली से पहले 8 राज्यों में बर्ड फ्लू (Bird Flu in India) के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल है। अब तक हरियाणा में करीब 4 लाख पक्षियों की पिछले कुछ हफ्तों में मौत के बाद प्रशासन हरकत में है। दिल्ली में मरी हुई बत्तखों और कौवों के सभी 8 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

See also  सीएम भूपेश बघेल ने बाल दिवस पर शुभकामनाएं दी..
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।