बंगाल में BJP एक और झटका, तीसरे विधायक ने TMC ज्वाइन की, चुनाव से पहले ही पार्टी बदली थी

टीआरपी डेस्क। इस साल मार्च-अप्रैल में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में टीएमसी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए थे। तब टीएमसी में जैसे भगदड़ मची थी और नेताओं में बीजेपी में शामिल होने की होड़ लगी थी। मगर अब टीएमसी के कार्यकर्ता लगातार घर वापसी कर रहे हैं। अब बागदा से बीजेपी विधायक बिस्वजीत दास ने टीएमसी का दामन थाम लिया है। एक दिन पहले ही बीजेपी विधायक तन्मय घोष अपनी पुरानी पार्टी में लौट आए थे।

काफी समय से टीएमसी में लौटना चाहता था: दास

बिस्वजीत दास ने दोबारा टीएमसी का दामन थामने पर बोले की बीजेपी में वह बहुत बेचैनी महसूस कर रहे थे। वे काफी समय से टीएमसी में शामिल होना चाहते थे। मई में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से दास तीसरे ऐसे बीजेपी विधायक हैं, जिन्होंने टीएमसी का दामन थामा है।

2019 में टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे दास

टीएमसी से दो बार विधायक रह चुके दास ने 2019 में बीजेपी का दामन थाम लिया था। पार्टी ने उन्हें 2021 में बागदा सीट से उम्मीदवार बनाया जहां से उन्होंने जीत भी हासिल की। मगर आज पार्टी में शामिल होते हुए कहा कि ‘मैं बीजेपी में कभी भी बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। मैं काफी समय से टीएमसी में वापस आना चाहता था। बीजेपी ने बंगाल के लिए कुछ नहीं किया है।’

अबतक 3 बीजेपी विधायक थाम चुके हैं टीएमसी का दामन

एक दिन पहले ही सोमवार को एक और बीजेपी विधायक तन्मय घोष टीएमसी में वापस लौट आए। इससे पहले, जून में बीजेपी विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय फिर से टीएमसी में शामिल हो गए थे। रॉय 4 साल पहले टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे।

एक दिन पहले ही हुए तन्मय घोष भी टीएमसी में शामिल

पश्चिम बंगाल में बिष्णुपुर के विधायक तन्मय घोष सोमवार को टीएमसी में शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बदले की राजनीति में शामिल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।