यूपी समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, 10 जुलाई तक रणनीति तैयार करने का दिया निर्देश
यूपी समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, 10 जुलाई तक रणनीति तैयार करने का दिया निर्देश

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अभी से कमर कस ली है। बीजेपी ने कई महत्वपूर्ण बैठकों के जरिये इन विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का रोडमैप तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है।  बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यों की इकाइयों से चिंतन शिविर आयोजित करने को कहा है और 10 जुलाई तक अपनी रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया है।

अगले साल के शुरुआती महीनों में देश के जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें से चार यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी या उसके सहयोगी गठबंधन की ही सरकार है। जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।  .

पंजाब स्तरीय बैठकों के बाद छोटी-छोटी टीमों को दिल्ली भेजा जाएगा, जहां नड्डा उन्हें चुनावी तैयारियों के बारे में बताएंगे. इसके बाद पार्टी इन पांच राज्यों के चुनावों के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी।

21 जुलाई से 30जुलाई तक होगी ऑनलाइन बैठकें आयोजित 

बीजेपी (BJP) ने पार्टी कैडर को यह संदेश दे दिया है कि वे सांगठनिक गतिविधियों के लिए कमर कस लें, जो कोरोना की दूसरी लहर के बाद से रुक गई थीं।  बीजेपी की सभी राज्यों की इकाइयों से भी 21 जुलाई से 30जुलाई तक कार्यकारी परिषद की ऑनलाइन बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण सत्र प्रत्येक रविवार को 10.30 से 11.30 के बीच होगी।  राज्य स्तरीय बैठकें मंगलवार और बुधवार को सुबह 10 बजे से होंगी।

See also  CG Cabinet Minister List : 17 दिसंबर को दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम, इस दिन हो सकता है ​साय कैबिनेट का विस्‍तार

18 जून को कोरोना महामारी पर होगी चर्चा 

बीजेपी 18 जून को एक विशेष वर्चुअल सत्र का आयोजन करेगी, जो कोरोना महामारी पर होगी। इसमें कोरोना की चुनौती का सामना- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संकट का मुकाबला करता राष्ट्र विषय पर चर्चा होगी। इस मसले पर एक फिल्म भी दिखाई जाएगी. जिसे 10 जुलाई तक मंडल स्तर पर क्षेत्रीय भाषाओं में पेश करने को कहा गया है। बीजेपी ने मंडल, बूथ और पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में तेजी लाने का भी फैसला किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर