बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अनोखे SCAM के विरोध में प्रिंटिंग कारखाने में भाजपा नेताओं की दबिश, किताबें और सरकारी कागज के रोल बरामद

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अनोखे SCAM के विरोध में प्रिंटिंग कारखाने में भाजपा नेताओं की दबिश, किताबें और सरकारी कागज के रोल बरामद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की पुस्तकों की छपाई में गड़बड़ी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है. बिरगांव की महापौर अम्बिका यदु और भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने रायपुर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मीनल पब्लिकेशन के कारखाने में दबिश देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की. वहीँ, इस दबिश के दौरान मीनल पब्लिकेशन के प्रिंटिंग यूनिट में लाखों किताब और सरकारी कागज के रोल भी बरामद किए गए हैं।

अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी के इस्तीफे की मांग

भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने मामले में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम ने नैतिक मूल्य एवं योग शिक्षा भाग- 1 की पुस्तक छपाई का काम प्रोग्रेसिव ऑफसेट को दिया है, लेकिन उक्त फर्म ने घोर लापरवाही बरतते हुए सरकारी पुस्तकों की छपाई का काम नियमविरूद्ध तरीके से मीनल पब्लिकेशन को सौंप दिया, जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है.

नियमों की उड़ाई धज्जियां

गौरीशंकर श्रीवास ने आगे कहा कि प्रोग्रेसिव ऑफसेट ने मीनल पब्लिकेशन को सरकारी पुस्तकों की छपाई का काम सौंपकर नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं. प्रिंटिंग यूनिट में लाखों किताबें बरामद की गई हैं। उन्होंने मामले में करोड़ो रूपये के घोटाले का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार के पेपर को चोरी-छुपे दूसरे प्लांट में बेचा गया है, जो कि एक गंभीर मामला है.

बता दें कि द रूरल प्रेस ने छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के इस बड़ी गड़बड़ी को उजागर किया था. द रूरल प्रेस ने एक दिन पहले यानि गुरुवार को मीनल पब्लिकेशन के कारखाने में दबिश देकर पूरे खेल का पर्दाफाश किया था.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन