टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा ने आज राजधानी रायपुर में जन आक्रोश रैली निकालकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास को घेरने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सप्रे शाला मैदान के पास ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इसके बाद भाजपाई सप्रे शाला के पास ही नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करने लगे।

मंच से राज्य सरकार को घेरा

भाजपा ने जनआक्रोश रैली के पूर्व धरना स्थल में सरकार को जमकर घेरा। मंच से भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, सांसद विजय बघेल और जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी समेत अन्य नेताओं ने राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया।

30 लाख का जुआं पकड़ाता है, बताते 10 लाख हैं: मूणत

जनाक्रोश रैली में मंच से पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजेश मूणत ने कहा कि आज प्रदेश में नशाखोरी, गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है. राज्य में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी में 30 लाख का जुआं पकड़ाता है, बताया 10 लाख जाता है, आखिर बाकी का पैसा जा कहां रहा है? राज्य सरकार क्राइम में कंट्रोल करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

See also  CG Crime: नकली शराब बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाभोड़, झारखंड से होती थी नकली होलोग्राम की सप्लाई, 4 गिरफ्तार

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक बृजमोहन अगव्राल और सांसद विजय बघेल ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद रैली की शक्ल में भाजपाई गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास का घेराव करने निकले। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई। रैली को पुलिस ने सप्रे शाला के पास रोककर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी देखें

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।