JP Nadda

टीआरपी डेस्क। अब से कुछ दिन बाद यानि 30 मई को केंद्र सरकार की सातवीं वर्षगांठ है। खास मौके पर भारतीय जनता पार्टी इस बार कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करने वाली है। सातवीं वर्षगांठ के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते इस बार पार्टी द्वारा कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। सभी भाजपा शासित राज्यों में पार्टी उन बच्चों के लिए बड़े पैमाने पर एक योजना लागू करने जा रही है, जिन्होंने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है और वो अनाथ हो गए हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से इस बाबत पहले ही सभी राज्यों को एडवायजरी जारी की जा चुकी है। उसके बाद उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश समेत भाजपा के कुछ राज्यों ने कदम भी उठा लिए हैं। केंद्र ने भाजपा शासित राज्यों से कहा था कि ऐसे बच्चों के पुनर्वास की व्यवस्था करें जो कोरोना काल मे अनाथ हो गए हों या फिर ऐसे बच्चे जिसके माता-पिता दोनों अस्पताल में हैं उनकी देखरेख करें। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अगले सप्ताह इस बाबत पूरी विस्तृत नीति रखी सार्वजनिक की जाएगी।

See also  भारी बारिश के कारण तेलंगाना में रेड अलर्ट, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 128 गांवों से संपर्क टूटा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।