रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस में हो रही खींचतान के बीच बीजेपी के चिंतन शिविर की शुरूआत बस्तर में हो चुकी है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी को लेकर बीजेपी के कई दिग्गज राष्ट्रीय नेता जगदलपुर में जुटे हैं।
देखें वीडियो
https://twitter.com/theruralpress/status/1432697550776242184?s=20दरअसल, बीजेपी के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह-प्रभारी नितिन नवीन शामिल हैं। इनके अलावा राज्य के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय समेत पार्टी के बड़े दिग्गज नेता भी इस शिविर का हिस्सा हैं।
एक ओर बीजेपी बस्तर से चुनावी तैयारी करने में जुट गई है तो कांग्रेस पार्टी को टेंशन होती नजर आ रही है। कांग्रेस सरकार में जारी दो दिग्गजों के बीच हो रही तनातनी के बीच बीजेपी ने बस्तर से चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी कर ली है।
बता दें कि इस बैठक में भाग लेने के लिए 30 अगस्त को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु देव साय रायपुर से जगदलपुर सड़क मार्ग से संध्या पहुंचे। 30 अगस्त को ही वायुयान द्वारा प्रदेश भाजपा के महामंत्री विधायक नारायण चंदेल और दूसरे महामंत्री भूपेंद्र इसके साथ ही प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विधायक बस्तर संभाग के प्रभारी शिवरतन शर्मा संध्या 3:00 बजे जगदलपुर पहुंचे। वहीं आज भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी हैदराबाद से जगदलपुर दोपहर 12:00 बजे पहुंची।
31 अगस्त को ही भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी शिव प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ ही केंद्रीय अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री रेणुका सिंह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे समेत कई दिग्गज बस्तर पहुंचे। बता दें कि बैठक अविनाश होटल इंटरनेशनल में होने जा रही है। साथ ही संगठन ने मोबाइल ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाया है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…
