भाजपा का प्रदर्शन
रायपुर के पुलिस स्टेशन में मंत्री शिव डहरिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाने के बाहर भाजपाइयों ने मंत्री शिव डहरिया को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। तेज बारिश में करीब दो घंटे तक भाजपाई रायपुर के सरस्वती नगर थाने के बाहर नारा लगाते रहे। दरअसल, यह मामला एक बड़े ठगी कांड से जुड़ा है।

भाजपा का दावा है कि इस केस में मंत्री शिव डहरिया भी शामिल हैं और पुलिस उनपर कार्रवाई इस वजह से नहीं कर रही क्योंकि वह प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। पुुलिस के पास मंत्री के खिलाफ FIR करने, ठगी के केस में उन्हें सह आरोपी बनाने और गिरफ्तार करने की मांग लेकर पूर्व विधायक नवीन मारकण्डेय पहुंचे थे।

थाने में नारेबाजी और बारिश में धरना

भाजपा नेताओं ने पहले तो सरस्वती नगर थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद ज्ञापन देने के दौरान इनकी पुलिस स्टाफ से नोक-झोंक हो गई, नेता केस की जांच में लापरवाही की बात कह रहे थे। नवीन मारकण्डेय के ज्ञापन में लिखा था कि ठग ने मंत्री डहरिया को 40 लाख रुपए दिए, इसकी जांच होनी चाहिए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए नवीन और उनके समर्थक बाहर हो रही बारिश के बावजूद थाने में ही धरने पर बैठ गए। काफी देर तक यही चलता रहा, बाद में पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर भाजपा नेता लौटे।

See also  आजीविका मिशन से जुड़ी 30 महिला समूहों के लाखों रुपए लेकर गायब हुई कंपनी, अफसरों की लापरवाही का नतीजा

जानिए पूरा मामला

आरोपी युवक का नाम जीव मंगल है। इसने रायपुर के उमर नाम के लड़के को नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में लिया। जीव मंगल मूलत: जांजगीर चांपा इलाके का रहने वाला है। उमर से जीव मंगल ने कहा कि वह SECL में उसकी नौकरी लगवा देगा वहां उसकी अच्छी जान पहचान है लेकिन इसके बदले में उसे 1.5 लाख रुपए देने होंगे। उमर राजी तो हुआ मगर लेकिन लेन-देन का हिसाब लिखित में करने की शर्त रखी। शातिर जीव मंगल ने मकान की खरीदी के नाम पर एक शपथ पत्र बनाया और पैसे ले लिए।

जाल में फंसाने ऐसा खेल

युवकों पर प्रभाव जमाने के लिए ठग ने खुद को छत्तीसगढ़ के मंत्री शिव डहरिया और कुछ IAS ऑफिसर दोस्त बताया था। कई तरह के फर्जी सरकारी दस्तावेज दिखाता था ताकि बेरोजगार इसके जाल में पूरी तरह से फंसे रहे। कुल 6 युवकों से 19 लाख रुपए आरोपी ने ले लिए। कई महीनों तक जब नौकरी नहीं लगी तो युवकों ने पैसा वापस देने के लिए दबाव बनाया। इसकी वजह से जीव मंगल ने इन लड़कों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। बहरहाल अब ये गिरफ्तार हो चुका है, इस वक्त जेल में है और पुलिस इस केस की जांच जारी रखे हुए है।

See also  हल्दीराम कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनने के चक्कर में व्यवसायी ने गवाएं 2.65 लाख रुपए

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।