रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) कल 14 अगस्त को पूरे प्रदेश में अखंड भारत दिवस (Akhand Bharat Day) मनाएगी। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में धारा 370 और 35-ए के हटने के बाद भाजपा (BJP) ने इस दिन को उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय गणराज्य में जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पूर्ण विलय के संबंध में जनमानस को जानकारी दी जाएगी। साथ ही अन्य वैचारिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस (Akhand Bharat Day) मनाकर पार्टी अपने सभी सांसदों का शाल-श्रीफल भेंटकर जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) संबंधी दोनों विधेयक पारित करने में महती भूमिका के लिए अभिनंदन करेगी। इसी दौरान पार्टी के सदस्यता अभियान पर भी पार्टी पदाधिकारी व सदस्यता प्रभारी परस्पर चर्चा करेंगे।

इसके साथ ही कार्यक्रम समाप्ति के बाद महाविद्यालय, छात्रावास और खेल मैदानों में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी के इस महती कार्यक्रम में सांसद भी उपस्थित रहेंगे। सरगुजा-अंबिकापुर में रामविचार नेताम (Ramvichar Netam), बिलासपुर में अरुण साव, रायपुर में सुनील सोनी, भिलाई में विजय बघेल, दुर्ग में सुश्री सरोज पाण्डेय, राजनांदगांव से संतोष पाण्डेय, कांकेर में मोहन मंडावी, महासमुंद-बसना में चुन्नीलाल साहू, और रायगढ़ में श्रीमती गोमती साय कार्यक्रम में शिरकत करेंगीं।

See also  Bastar Band : सर्व आदिवासी समाज ने आज बस्तर बंद का किया आह्वान, चैंबर ने दिया समर्थन

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।