रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में संचालित एक निजी स्टील प्लांट (Steel Plant) में रविवार की सुबह बड़ा हादसा (Accident) हो गया। सरिया बनाने वाली कंपनी वेंकटेश्वर इस्पात में जोरदार पैनल ब्लास्ट (Blast) हो गया। इसमें 3 मजदूर बुरी तरह झुलस गए।

घटना के दौरान स्टील प्लांट पैनल के पास ही मजदूर काम कर रहे थे। तभी सुबह करीब 9 बजे अचानक पैनल में जोरदार ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से तीन इलेक्ट्रिशियन झुलस गए। फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर की उरला पुलिस (Police) मौके पर पहुंच गई। घायल मजदूरों को बाहर निकाला गया और उनको इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

कंपनी प्रबंधन ने बताया कि स्टील प्लांट हादसे में घायल मजदूरों को पचपेड़ी नाका के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्रबंधन का काहना है कि हादसे कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की जांच की जा रही है। घटना में इलेक्ट्रिशियन भगवती प्रसाद, जयनारायण पांडे और राजेंद्र चौहान गंभीर रूप से झुलसे हैं।

See also  Balodabazar Breaking : बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल के मामले में शामिल एक और महिला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, हनी ट्रैप के जरिये मर्दों को फांसकर लाखों की करते थे वसूली…
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।