मुंबई। एनसीबी (NCB) ने ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह (Comedian Bharti Singh) को शनिवार गिरफ्तार कर लिया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती के घर और कार्यालय में छापेमारी के बाद उन्हें सुबह पूछताछ के लिए बुलाया था और देर शाम को उनकी गिरफ्तारी हो गई।

बताया जा रहा है कि भारती सिंह के घर से 86.5 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ था, ड्रग्स मामले (Drugs Connection) में भारती के पति हर्ष लिंबाचिया पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दरअसल, एनसीबी ने मुंबई के खारदांडा इलाके में 21 नवंबर को छापेमारी की थी और 21 साल के एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 40 ग्राम गांजा, नशीली दवाएं आदि बरामद हुई थीं। आरोपी से पूछताछ के बाद एनसीबी ने भारती सिंह के घर औऱ कार्यालय में छापेमारी की थी, उनके पास से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था।

जांच एजेंसी की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजे का सेवन करते हैं। एनसीबी ने दोनों से यह भी पूछा कि उनके किस-किस ड्रग पेडलर से संपर्क हैं और क्या कोई अन्य कलाकार को भी वे मादक पदार्थ की आपूर्ति करते हैं।

See also  नहीं रहीं गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, पीएम मोदी और शाह ने जताया दुख

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।