जर्मनी। देश और दुनिया में लोग अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ करने के लिए न जाने कौन कौन से तरीक़ अपनाते हैं। लेकिन आज हम आपको जिस तरीक़ के बारे में बताने जा रहे है वो कई मायनों में ख़ास है और ये कहें की एक समय इसे पूरी दुनिया देख सकती थी।

दरअसल जर्मनी में रहने वाले एक शख्‍स ने इस अंदाज में प्रपोज किया कि सिर्फ उसकी गर्लफ्रेंड को ही नहीं बल्‍कि दुनिया जहान को इस प्रपोजल के बारे में पता चल गया। उस शख्‍स ने यह कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसका प्रपोजल दूर-दूर तक मशहूर हो जाएगा। दरअसल, हुआ यूं कि शख्‍स का प्रपोजल गूगल मैप्‍स में आ गया और इस तरह सब लोगों को उसकी खबर लग गई।

जर्मनी की न्‍यूज एजेंसी डीपीए ने बताया कि 32 वर्षीय पार्ट-टाइम किसान स्‍टीफन श्‍वार्ज ने मशीन के जरिए मक्‍के के खेत को इस तरह बोया कि पौधों के बीच जो गैप था वो एक स्‍पेलिंग में बदल गया. स्‍पेलिंग कुछ ऐसी थी, “डू यू वॉन्‍ट टू मैरी मी (क्‍या तुम मुझसे शादी करोगी?)?”

श्‍वार्ज के मुताबिक उन्‍होंने पिछले साल मई में अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि वो सेंट्रल जर्मनी के हट्टनबर्ग स्थित उनके खेत के ऊपर से ड्रोन उड़ाए. ड्रोन उड़ाने के पीछे मकसद ये था कि गर्लफ्रेंड को उस रोमांटिक मैसेज के बारे में पता चल सके जो श्‍वार्ज ने उनके लिए अपने खेत में अनूठे तरीके से लिखा था।

बहरहाल, उनकी गर्लफ्रेंड को श्‍वार्ज का ये अंदाज इतना पसंद आया कि उसने हां बोल दी

श्‍वार्ज ने डीपी को बताया कि उनको जरा भी अंदाजा नहीं था कि तस्‍वीर गूगल मैप्‍स में आ जाएगी. उन्‍हें इस बात का पता तभी चला जब लंदन में रहने वाली उनकी एक आंटी ने उन्‍हें इस बारे में बताया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।