रायपुर। कोरोना संकट के बीच पुलिस मुख्यालय में एकबार फिर तबादलों की लहर चली है। इस बार प्रदेश के 10 पुलिस इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर किये गए हैं। डीजीपी डीएम अवस्थी के निर्देश पर हुए इन तबादलों में राजधानी रायपुर और बीजापुर के दो-दो इंस्पेक्टर शामिल हैं। वहीं कोरिया, बालोद, बलरामपुर, सुकमा, मुंगेली और जशपुर के 1-1 निरीक्षक शामिल हैं।

देखें लिस्ट

जिन अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर जारी किये गये हैं। उनमें लक्ष्मण प्रसाद पटेल को कोरिया से रायगढ़, मनीष शर्मा का नारायणपुर तबादला रद्द कर बालोद में ही पदस्थ किया गया है।

वहीं प्रकाश राठौर को बलरामपुर से बीजापुर, संजय खेस को सुकमा से दंतेवाड़ा, कविता धुर्वे को मुंगेली से रायपुर, विशाल सोन को रायपुर से दुर्ग, विशाल कुजूर को जशपुर से रायपुर, सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को बीजापुर से महासमुंद, केशव राम कोसले बीजापुर से महासमुंद और वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को रायपुर से दुर्ग भेजा गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  Mahadev APP: महादेव सट्टेबाजी एप के प्रमोटर ने की थी लैविश शादी, खर्च हुए 200 करोड़ रुपये, शादी में पहुंचे गेस्ट पर अब ईडी की नजर, ये फिल्मी सितारे भी हैं शामिल

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।