व्यापमं को यूजीसी से मिली मान्यता की मियाद खत्म

टीआरपी न्यूज/रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की राज्य पात्रता परीक्षा पर फिलहाल ब्रेक लग सकता है। बता दें कि व्यापमं को यूजीजी ने 15 सितंबर 2016 से 15 सितंबर 2019 तक परीक्षा कराने के लिए ही अनुमति दी थी।

अब आगे साल 2020 की परीक्षा कराने के लिए व्यापमं को एक बार यूजीसी से मान्यता लेनी पड़ेगी। इसके बाद ही व्यापमं सेट परीक्षा ले पाएगा। इन परीक्षाओं के परिणाम दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी में जारी होने की संभावना है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (सीजीपीएससी) के जरिए कॉलेज और यूनिवर्सिटी में सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए पीएचडी, नेट, स्लेट या सेट की अनिवार्यता होती है।

पीजी और एमफिल डिग्रीधारियों को सेट पास होने के बाद एक बेहतर अवसर मिल जाता है। राज्य में फिलहाल 1384 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है।

इनमें प्रमुख रूप से हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल, गणित, रसायन, लाइफ साइंस, कंप्यूटर विज्ञान एवं एप्लीकेशन, वाणिज्य, विधि, संस्कृत, मनोविज्ञान, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान और शारीरिक शिक्षा शामिल हैं।

See also  Breaking News: IAS सुबोध सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, आदेश जारी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।