नई दिल्ली/रायपुर। देशभर के अलग-अलग राज्यों में लॉकडाउन की वजह से हजारों मजदूर फंसे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश के इन मजदूरों के लिए यह अच्छी खबर है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार दूसरे राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों को वापस लाने के लिए केंद्र से 4  ट्रेन राज्य को दिए जाने की सैद्धांतिक अनुमति मिल गई है।
हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

सूत्रों का कहना है कि प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए नई दिल्ली, जम्मू और सूरत से ट्रेन रवाना किए जाने की केंद्र से अनुमति मिली है। अब गुजरात, दिल्ली और जम्मू में फंसे छत्तीसगढ़ राज्य के मज़दूर अपने घर इन ट्रेनों से लौट सकेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री से किया था अनुरोध

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों की वापसी के लिए देश के विभिन्न शहरों से 28 ट्रेनों के संचालन का अनुरोध किया है। सीएम बघेल ने गत दिनों लिखे गए पत्र में जम्मू से रायपुर-बिलासपुर 7 ट्रेनें, लखनऊ से रायपुर-बिलासपुर 3 ट्रेनें, कानपुर से रायपुर-बिलासपुर 2 ट्रेनें, चेन्नई से रायपुर-बिलासपुर 1 ट्रेन, बंगलौर से रायपुर-बिलासपुर 1 ट्रेन, पुणे से रायपुर-बिलासपुर 2 ट्रेनें, इलाहाबाद से बिलासपुर 1 ट्रेन, दिल्ली से रायपुर-बिलासपुर 3 ट्रेनें, हैदराबाद-सिकंदराबाद से रायपुर-बिलासपुर 3 ट्रेनें, विशाखापट्नम से रायपुर 1 ट्रेन, सूरत-अहमदाबाद से रायपुर 1 ट्रेन, कोलकाता से रायपुर 1 ट्रेन, जयपुर से रायपुर 1 ट्रेन, पटना से दुर्ग 1 ट्रेन के संचालन का अनुरोध किया था।

See also  बड़ी खबरः राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मार कर हत्या

पंजीयन के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी एप्प में करना होगा एप्लाई

इन ट्रेनों में आने के लिए लोगों को राज्य सरकार द्वारा जारी एप्प में एप्लाई करना होगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस एप्प का लिंक जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों में वे ही लोग आ सकेंगे जिसमें अन्य राज्यों में काम के लिए गए श्रमिक, छात्र-छात्राओं और मेडिकल इमरजेंसी वाले व्यक्तियों के अलावा ऐसे लोग आ सकेंगे जो किसी काम से दूसरे राज्य गए थे और वहां लाॅकडाउन के कारण फंसे हुए हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।