रायपुर/भिलाई। दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई तब्लीगी जमात का कनेक्शन तमिलनाडु और केरल के बाद अब छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। भिलाई के सुपेला स्थित नूर मस्जिद (people hiding in Mosque) से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को ऐसे 8 लोग मिले हैं जो जमात में शामिल होने के बाद 7 मार्च को भिलाई आए थे। इसके बाद से ही मस्जिद में छिपे हुए थे। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग (chhattisgarh health department) की टीम मौके पर पहुंची तो यहां जमकर विरोध किया गया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और सभी को क्वारैंटाइन सेंटर ले जाया गया है।

पुलिस को मिली थी सूचना

दरअसल, पुलिस को सोमवार देर रात सूचना मिली कि कुछ लाेग विदेश से आकर सुपेला की नूर मस्जिद में छिपे हैं। इस पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उनसे पूछताछ की गई ताे पता चला कि चार महिलाओं सहित ऐसे 8 लोग हैं, जो पश्चिम बंगाल के मिदनापुर के हैं। यह सभी लोग 7 मार्च को आए थे। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें ले जाने लगी तो स्थानीय लाेगों ने हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सबको शांत किया बाहर से आए 8 लोगों को क्वारैंटाइन सेंटर भेजा।

See also  भूपेश कैबिनेट BREAKING: बड़ा फैसला- रामवन गमन पथ पर्यटक के रूप में होगा विकसित, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जमात में शामिल होने की तारीख पर भी बोला झूठ

सुपेला स्थित नूर मस्जिद से मिले निजामुद्दीन में जमात में शामिल होकर लौटे पश्चिम बंगाल के लोग। पश्चिम बंगाल के शेख मेहर, शेख अताउद्दीन, मीर समजद अली, इस्माइल शेख, अनसुरा बीबी, आसमा बीबी, अंजू बीबी और खुदने बीबी को क्वारैंटाइन सेंटर में भेजा गया है। पूछताछ में भी यह लोग झूठ बोलते रहे। पहले बताया कि 3-4 फरवरी को निजामुद्दीन में हुई जमात में शामिल हुए थे। बाद में कहा कि 12 फरवरी को उसमें गए थे। वहीं इन लोगों ने यह भी कहा कि हमने खुद को कहा सेल्फ क्वारैंटाइन किया था। फिलहाल, पुलिस ने पांच सदरों को नोटिस जारी किया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।