रायपुर। रायपुर एम्स में भर्ती एक और कोरोना का मरीज को वायरस टेस्ट में नेगेटिव पाए जाने के बाद शनिवार को छुट्टी दे दी गई है।

एम्स ने अपने मेडिकल बुलेटिन में जानकारी दी है कि कटघोरा का रहने वाला मरीज पिछले दिनों एम्स में भर्ती कराया गया था। इस पुरुष रोगी लगातार दो टेस्ट में नेगेटिव पाया गया था जिसे एम्स के चिकित्सकों की टीम ने शनिवार को डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया।

अब एम्स में कोविड-19 के 11 एक्टिव केस बचे हैं। निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर के अनुसार सभी रोगियों की हालत स्थिर है और इन्हें आईसीएमआर के प्रोटोकॉल के अनुसार दवाएं दी जा रही हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।