नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉक डाउन किया गया है। इसकी अवधि 14 अप्रैल को खत्म होगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें सरकार द्वारा Lockdown अवधि को आगे बढ़ाए जाने की बात कही जा रही है। वायरल हो रही इस खबर के बीच केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गुबा का बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि ऐसी रिपोर्ट्स सामने आने से मैं खुद भी हैरान हूं। सरकार की लॉक डाउन को आगे बढ़ाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह आंकड़ा 1000 को पार कर गया है। इस बीच लोगों के बीच अफवाहों का दौर चल निकला है कि लॉक डाउन की अवधि और बढ़ जाएगी।

27 लोगों को चुकी है मौत

कोरोना संक्रमण के चलते देश में अब तक 27 मौतें हो चुकी हैं। मरीजों की संख्या 1000 को पार कर गई है। ऐसे में सरकार द्वारा इस पर काबू करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। कई राज्यों में 5 स्टार होटलों को सरकार ने अधिग्रहित कर लिया है इनका इस्तेमाल मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा।

See also  देश का पहला लिथियम खदान खुलेगा कटघोरा में, नीलामी में कोलकाता की कंपनी को मिला ठेका…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।