रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कारोबारी प्रवीण सोमानी अपहरणकांड में पुलिस ने फरार आरोपी डॉ आफताब अहमद को यूपी के अंबेडकर नगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को राजधानी रायपुर लेकर आई है। आरोपी पर अपहरण के दौरान कारोबारी प्रणीण सोमानी को बेहोशी का इंजेक्शन देने का आरोप है।


पुलिस के अनुसार यूपी पुलिस से सूचना मिली थी कि आरोपी डॉ आफताब अहमद अंबेडकर नगर आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए यूपी रवाना हुई जहां अंबेडकर नगर पुलिस की मदद से आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। बता दें इस मामले पांच आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

कारोबारी प्रवीण सोमानी 8 जनवरी को धरसींवा क्षेत्र के सिलतरा स्थित अपनी सोमानी प्रोसेसर इस्पात फैक्ट्री से पंडरी स्थित घर लौट रहे थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। इसके बाद अगले दिन परिवार वालों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तलाश शुरू की तो व्यवसायी की रेंज रोवर कार उनके ऑफिस के पास लावारिस हालत में मिली थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।