रायपुर/कोरबा। कोरोना संक्रमण का हॉटस्पाट बन चुके कोरबा जिले में संदिग्धों की निगरानी के लिए स्वस्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने विभागीय अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम का गठन किया है।
सिंहदेव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मंत्रिमंडल के सहयोगी जय सिंह अग्रवाल कि पहल पर उन्होंने कटघोरा और कोरबा COVID19 क्षेत्र की देखरेख करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। टीम में सी आर प्रसन्ना, विशेष सचिव,विलास भोसकर, आईएएस (ओएसडी),डॉ सुंदरानी, इंटेंसिविस्ट एवं आसिम खान, उप निदेशक स्वास्थ्य को शामिल किया गया है जो कोरबा जिले की सीमाओं पर संदिग्ध मरीजों पर विशेष ध्यान रखेगी।
https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1249663571438387200
मटन, चिकन सहित सभी नॉनवेज की बिक्री पर बैन
कोरबा में कोरोना को लेकर टेंशन खत्म नहीं हो रहा है। 24 घंटे के भीतर 13 मरीज मिलने के बाद जिले में लोग सकते में हैं। हालांकि कोरबा का कटघोरा और छूरीकला इलाका पूरी तरह से लॉकडाउन हैं, लेकिन अब जिला प्रशासन ने पूरे जिले में नानवेज की बिक्री पर रोक लगा दी है। कलेक्टर किरण कौशल के जारी आदेश में कहा गया है कि मटन, मछली, अंडा और नानवेज के बिक्री पर पूरे जिले में आगामी आदेश तक रोक लगाया जाता है।Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें
Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।