टीआरपी डेस्क। मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व बीएमओ केके ध्रुव को उम्मीदवार घोषित किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मरवाही उपचुनाव में केके ध्रुव के नाम पर मुहर लगा दी है. इसके साथ ही गुजरात की 5 विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

बता दें कांग्रेस ने इससे पहले स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मोतीलाल वोरा समेत 30 नेताओं को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री शिव डहरिया, मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री रूद्र गुरु भी चुनाव में मोर्चा संभालेंगे। कांग्रेस ने सांसद ज्योत्सना महंत, दीपक बैज, फूलोदेवी नेताम, करुणा शुक्ला, लालजीत सिंह राठिया, बृहस्पत सिंह, मोहित केरकेट्टा, शैलेश पांडे, विनय जयसवाल को भी स्टार प्रचारक बनाया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।