यरुशलम। इस्रायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अब वह सेल्फ क्वारंटीन में चले गए हैं।
इस्रायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद नेतन्याहू सेल्फ क्वारंटीन में चले गए हैं। पिछले कुछ वक्त में कई राष्ट्र अध्यक्ष के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई हैं।

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के बाद दूसरे राष्ट्राध्यक्ष स्पेन की प्रिंसेज मारिया की हो चुकी है

मौत

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के बाद वह दूसरे राष्ट्राध्यक्ष हैं जिनमें कोरोना की पुष्टि हुई है, ब्रिटेन में जॉनसन से पहले प्रिंस चार्ल्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, हालांकि वह अब स्वस्थ हैं। इससे पहले स्पेन की प्रिंसेज मारिया की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है।

नेतन्याहू के ऑफिस ने कहा कि उनका कोरोना का टेस्ट कराया गया है और रिजल्ट आने के बाद वह क्वारंटीन में रहेंगे, जब तक उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय और निजी डॉक्टर से कोरोना मुक्ति का क्लियरेंस नहीं मिल जाता। नेतन्याहू के करीबी सलाहकारों को भी आइसोलेट किया गया है।

See also  हर घर पहुंचेगा नल से जल, सीएम विष्णु देव साय ने जल जीवन मिशन 2.0 के लिए किया ऐतिहासिक करार, बदल जाएगी गांवों की सूरत

बता दें कि इस्रायल में अब तक 4300 से अधिक लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है और 15 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के वुहान से शुरू कोरोना नाम की इस महामारी के निबटने के लिए इस्रायल ने बहुत पहले से एहतियाती कदम उठाने शुरू किए थे।

पीएम नेतन्याहू ने देशवासियों से अपील की थी कि वे इस परिस्थिति में हाथ मिलाने की जगह भारतीय परंपरा के तहत हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन करें।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।