लॉकडाउन
BREAKING : प्रदेश में 14 जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन

टीआरपी डेस्क। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश की बीएस येदियुरप्पा सरकार ने एक बार फिर राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है. सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक कर्नाटक में अब 14 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए पाबंदियों को बढ़ाया गया है.

इससे पहले येदियुरप्‍पा ने बुधवार को कहा था कि गांवों में कोरोना के मामलों की संख्‍या काफी है और लॉकडाउन में रियायत देने के बारे में सोचसमझकर निर्णय किए जाने की जरूरत है. राज्‍य की कोविड टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी ने सरकार से एक रिपोर्ट में कहा है कि पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से नीचे आने और रोजाना केसों की संख्‍या पांच हजार से कम आने की स्थिति में ही प्रतिबंधों में ढील देना ठीक रहेगा.

See also  छत्तीसगढ़ में मधुमक्खी पालन को उद्योग व्यवसाय के रूप में मिलेगी पहचान, 39 करोड़ का प्रस्ताव पारित... युवाओं, किसानों और महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।