नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने साफ किया है कि 4 मई से विमान सेवा बहाल करने और इसके लिए अभी से ही बुकिंग शुरू करने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया रिपोर्ट्स के बाद ट्वीट किया और लिखा कि अभी घरेलू या इंटरनेशल, किसी भी सेवा के लिए कोई फैसला नहीं हुआ है। विमानन कंपनियों को भी सलाह दी जाती है कि वे इस बारे में सरकार के फैसले के बाद ही कोई कदम उठाएं।

बता दें, कल दिन में खबर आई थी कि Air India 4 मई से कुछ चुनिंदा घरेलू उड़ानें शुरू कर रहा है और इसके लिए उसने बुकिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 1 जून 2020 के बाद से शुरू होंगी और उसके लिए भी उन्हीं तारीखों की बुकिंग शुरू की जा रही है। जिसके बाद विमान सेवा की बुकिंग पर सरकार की ओर से सफाई आई है।

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण और देशव्यापी लॉकडाउन के कारण भारत में हवाई सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। वहीं देश भर में रेल यातायात, सड़क और हवाई परिवहन बंद कर दिए गए हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।