भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा 26 मार्च तक स्थगित कर दी गई है, कोरोना वायरस का हवाला देते हुए यह किया गया है। इसके पहले मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल लालजी टंडन के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो गई।


राज्यपाल ने केवल एक मिनट में ही अपना भाषण दिया और इसके बाद सभी को सलाह दी कि विधानसभा में शांतिपूर्ण तरीके से संविधान के नियमों का पलाने करते हुए मध्य प्रदेश के गौरव की रक्षा करें। राज्यपाल के जाने के बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ। इसके पहले भाजपा और कांग्रेस विधायक कड़ी सुरक्षा के बीच बसों में बैठकर विधानसभा पहुंचे थे। सीएम यह भी कहते रहे कि हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं, बेंगलुरु में बंधक हमारे विधायकों को वापस लेकर आया जाए। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार फ्लोर टेस्ट से बचना चाहती है, क्योंकि उनके पास बहुमत नहीं है, सदन का कामकाज स्पीकर तय नहीं करते, सरकार करती है। इससे पहले जारी हुई मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यसूची में राज्यपाल के अभिभाषण का जिक्र है, इसमें फ्लोर टेस्ट की बात नहीं थी।

See also  जायसवाल निको स्टील प्लांट में फिर हादसा, क्वाइल बंडल गिरने से एक कर्मचारी की मौत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।