Captain Amarinder Singh

टीआरपी डेस्क। पंजाब की सियासत मेें शनिवार को बड़ा धमाका हो गया। पंजाब कांग्रेस की खींचतान के बीच कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद वे राजभवन से बाहर निकल मीडिया से चर्चा कर रहे हैं।

कैप्टन सांसद पत्नी परनीत कौर व बेटे रणइंदर सिंह के साथ राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा राज्यपाल काे सौंपा। इसी के साथ ही कैप्टन से मिलने वाले विधायक अमरिंदर के सरकारी आवास में मुलाकात के बाद कांग्रेस भवन चले गए हैं।

बताया जा रहा है कि हाईकमान का रुख देख कैप्टन के करीबियों ने भी उनसे दूरी बना ली है। इस बीच, कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह ने ट्वीट कर बताया कि उनके पिता सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  BIG BREAKING: भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को हुआ कोरोना,दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।