विजेंद्र कटरे के नियुक्ति आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

बिलासपुर। आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) के राज्य नोडल एजेंसी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर 11 जून 2019 को जारी विजेंद्र कटरे (Vijendra Katre) के नियुक्ति आदेश पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (Chhattisgarh High Court) ने रोक लगा दी है। बता दें कि कटरे की नियुक्ति की पूरे स्वास्थ्य विभाग (Chhattisgarh Health Department) में जबरदस्त चर्चा रही है। आपको बता दें कि मंत्रालय में कटरे की नियुक्ति को हाई प्रोफाइल माना जा रहा है।

एमबीबीएस और एमडी (कम्युनिटी मेडिसिन) की डिग्री थी जरूरी

विजेंद्र कटरे (Vijendra Katre) की नियुक्ति शुरू से ही विवादों में रही है। विजेंद्र कटरे की नियुक्ति को लेकर काफी समय से स्वास्थ्य महकमे में घमासान मचा हुआ है। उनकी योग्यता को लेकर सोशल एंड आरटीआई एक्टिविस्ट उचित शर्मा ने शिकायत भी की थी। दरअसल राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (RSBY) के तहत एडिशनल सीईओ के पद हेतु एमबीबीएस और एमडी (कम्युनिटी मेडिसिन) की डिग्री की योग्यता निर्धारित है। या फिर अभ्यार्थी को एमबीबीएस और पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट में 10 साल का अनुभव होना चाहिए। जबकि विजेंद्र कटरे के पास डेयरी टेक्नाेलॉजी में ग्रेजुएशन की योग्यता है।शासन ने जब नियमों को ताक पर रखकर कटरे की नियुक्ति का आदेश जारी किया तब उचित शर्मा ने अधिवक्ता विकास दुबे के माध्यम से इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका लगा दी और आदेश को निरस्त करने की मांग की है।

See also  प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रायपुर, नए विधानसभा भवन का करेंगे उद्घाटन, जानें पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि किस तरह बिना एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री के ही इस महत्वपूर्ण पद पर कटरे को मनमाने तरीके से नियुक्ति दे दी गई।जिसकी सुनवाई 24 जुलाई को हुई। मेरिट के आधार पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कटरे की जॉइनिंग पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दिया है। हाईकोर्ट ने शासन को आदेश दिया है कि विजेंद्र कटरे को बगैर हाईकोर्ट की अनुमति के कार्यभार ग्रहण न करने दिया जाए। हाईकोर्ट ने विजयेंद्र कटरे को विशेष दस्ती नोटिस जारी किया है और शासन को तीन सप्ताह के भीतर मामले में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। मामले की अगली सुनवाई 1 सितम्बर2019 को होगी। प्रदेश मे सैकड़ो वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों को नज़र अंदाज़ करके इतने महत्वपूर्ण योजना को अयोग्य व्यक्ति के हवाले करने से रोकने के लिए अधिकार पृच्छा याचिका दायर की गई है।

क्या है अधिकार पृच्छा याचिका?

जब किसी लोक सेवा के पद पर किसी अयोग्य व्यक्ति की नियुक्ति हो तो उच्च न्यायालय को यह अधिकार होता है कि उसकी न्यायिक समीक्षा और पड़ताल कर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत राज्य को निर्देश देती है और अधिकार पृच्छा का रिट जारी कर नियुक्ति को रद्द कर सकती है।

See also  बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा नामांकन का आज आखिरी दिन, भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवार भरेंगे पर्चा…

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें 
एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।