नई दिल्ली। गुरूवार को विजाग में गैस लीक होने से 11 मजदूरों की मौत और लगभग 200 लोगों के गंभीर रूप से प्रभावित होने के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( NGT ) ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए LG Polimers india के ऊपर 50 करोड़ का जुर्माना ( penalty ) लगा दिया है। NGT का कहना है कि इस मामले को देखकर स्पष्ट पता चलता है कि कंपनी नियमों और दूसरे सैच्युटरी प्रावधानों को पूरा करने में नाकाम रही है। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है।


विशाखापत्तनम डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी,18 तक मांगा जवाब

NGT ने पर्यावरण और वन मंत्रालय, LG Polymers India, आंध्र प्रेदश स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, सेंट्रल पॉल्यूशन सेंट्रल बोर्ड, विशाखापत्तनम डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी करते हुए इस मामले में 18 मई से पहले जवाब मांगा है।

NGT चेयरपर्सन जस्टिस आदर्श कुमार गोयल के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जांच कमिटी बनी है। ये कमेटी LG Polymers India की फैक्टरी में हुई गैस लीक घटना की जांच करेगी और 18 मई तक कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। इस जांच कमेटी में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के जज बी शेषासयाना रेड्डी, आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी के वीसी वी राम चंद्रा मूर्ति, आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी के केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड प्रोफेसर पुलिपती किंग, CSIR इंडियन इंस्टीट्यट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी डायरेक्टर और विशाखापत्तनम में NEERI के हेड शामिल हैं।

See also  नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 39726 मामले, 154 लोगों ने गंवाई जान

इस बेंच का कहना है कि शुरूआती जांच में कंपनी की गलती नजर रही है उसी आधार पर फिलहाल 50 करोड़ रूपए जुर्माना लगाया गया है लेकिन रिपोर्ट आने के बाद कंपनी की वित्तीय हालत और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।