लॉकडाउन
BREAKING : प्रदेश में अब 14 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

टीआरपी डेस्क। राज्य में 14 जून तक लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। इसकी सूचना सीएम कार्यालय से जारी की गई है. जारी आदेश के मुताबिक तमिलनाडु के कुछ जिलों में लॉकडाउन में ढील का ऐलान भी किया गया है. सरकार ने चेन्नई में प्रतिबंधों में कुछ ज्यादा छूट देने की घोषणा की है.
आधिकारिक आदेश के मुताबिक सभी जिलों में पहले से जिन चीजों को इजाजत दी गई थी, वह यथावत जारी रहेगी.

बता दें कि तमिलनाडु में कोविड -19 के संक्रमण से कई जिलों में नियंत्रण है, हालांकि 11 जिले जिनमें कोयंबटूर, नीलगिरी, तिरुपुर, इरोड, सलेम, करूर, नमक्कल, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टनम और मयीलादुथुराई में बड़ी संख्या में अब भी कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एक बयान में कहा कि लोगों की जरूरतों को देखते हुए इन जिलों में भी कुछ छूट दी गई है.

ये दी गई है छूट

स्टैंडअलोन किराना, सब्जी, मांस और मछली की दुकानों को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे के बीच इजाजत दी जाएगी.

See also  कोरोना से शेयर बाजार भी 45 मिनट के लिए हुआ बीमार, बाद में सेंसेक्‍स-निफ्टी में हुई रिकॉर्ड रिकवरी

सड़क किनारे फुटपाथ पर सब्जियों, फलों और फूलों की बिक्री सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे के बीच की जाएगी.

थोक मछली बाजारों को भी इजाजत दी जाएगी.

जिला प्रशासन को बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित कराना होगा.

जिला प्रशासन को एक या एक से ज्यादा खुले स्थानों पर बाजार स्थापित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश करनी होगी.

बता दें कि तमिलनाडु उन टॉप फाइव राज्यों में शामिल हैं, जहां देश में सबसे अधिक कोरोना के संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य में कोरोना के 22 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं, जो देश में सबसे अधिक है. तमिलनाडु का देश के नए कोरोना के मामलों में 18 फीसदी का योगदान है और यहां पिछले सप्ताह सख्ती जारी रखने के आदेश दिए गए थे.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  BREAKING : छत्तीसगढ़ में मिले 1097 नए कोरोना पॉजिटिव, रायपुर में 400 के करीब संक्रमितों की पुष्टि, रेलवे स्टेशन में भी कोरोना की दस्तक!... पढ़ें स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल बुलेटिन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।