एम्स रायपुर

रायपुर। राजधानी स्थित एम्स की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतका बीएससी पैरामेडिकल फर्स्ट इयर की छात्रा थी। मृतका की शिनाख्त साक्षी दुबे के रूप में हुई है। यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

मिली जानकारी के मुताबिक साक्षी दुबे बिलासपुर की रहनी वाली थी। रायपुर एम्स में बीएससी पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आमानाका थाना पुलिस ने बताया कि एम्स के हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मृतका बीएससी पैरामेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा थी। जो मूलतः बिलासपुर जिले की रहने वाली है। कल देर रात छात्रा ने फांसी लगाई है।

सुबह दरवाजा न खोलने पर उसके साथियों ने पुलिस प्रबंधन को सूचना दी है। हॉस्टल के रूम से सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम परिजनों को सूचना दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।