टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। कांकेर पुलिस ने नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े कनेक्शन के मद्देनजर रायपुर के ललिता चौक स्थित वीआईटी कंप्यूटर में छापेमार कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में कांकेर पुलिस ने वीआईटी कंप्यूटर के संचालक हितेश अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि कांकेर में पिछले दिनों नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, गिरफ़्तारी में पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर वीआईटी कंप्यूटर में आज पुलिस ने दबिश दी। कांकेर पुलिस ने कारोबारी हितेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीँ हितेश को लेकर पुलिस की टीम कांकेर रवाना हो गयी है।

जानकारी के मुताबिक वीआईटी कम्प्यूटर का मालिक हितेश अग्रवाल नक्सलियों को वॉकी-टॉकी,कम्प्यूटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान बिना बिल के सप्लाई करता था। मामले में पूछताछ के बाद और कई बड़े खुलासे की सम्भावना है।

See also  महासमुंद बना नगर निगम, सीएम भूपेश ने की घोषणा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।