UNLOCK
BREAKING: LOCKDOWN से UNLOCK की ओर बढ़ता रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब वाहन विक्रय के लिए शो रूम भी खोले जा सकेंगे। वाहन शो रूम को भी ऑड इवन फॉर्मूले के तर्ज पर खोला जायेगा। साथ ही रविवार को कम्प्लीट लॉकडाउन का पालन करना होगा। वहीँ, अन्य दिनों में सिर्फ 5 बजे तक का ही समय वाहन शो रूम के लिए निर्धारित किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ भारतीदासन ने संशोधित आदेश जारी करते हुए रायपुर में शोरूम खोलने की अनुमति दे दी है।

बता दें कि नियम एवं शर्तो के साथ शो-रूम को खोलने की अनुमति दी गयी है, जिसमे सभी कर्मचारियों एवं शो-रूम में आने वाले ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सेनिटाइजेशन के साथ सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर दुकान को 30 दिनों तक सील करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीँ समय-समय पर कोरोना की जांच करवाने व शो-रूम में कार्यरत कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने के भी निर्देश ज़ारी किए गए है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।