टीआरपी। मरवाही उपचुनाव से पहले जोगी परिवार को एक के बाद एक तगड़ा झटका लगते जा रहा है। अमित जोगी के बाद अब ऋचा जोगी का भी नामांकन निरस्त हो गया है। करीब दो घंटे तक चली दावा-आपत्ति पर सुनवाई के बाद रिटर्निंग आफिसर डोमन सिंह ने ऋचा जोगी का पर्चा रद्द करने का फैसला सुनाया। अपने फैसले में निर्वाचन पदाधिकारी डोमन सिंह ने कहा कि पर्चा विधि मान्य नहीं है, लिहाजा नामांकन को रद्द किया जाता है।

जोगी परिवार का कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ पाएगा

बता दें कि इससे पहले अमित जोगी का भी नामांकन कलेक्टर ने रद्द कर दिया था। उनके जाति प्रमाण पत्र के निरस्त करने को आधार बनाते हुए नामांकन को रद्द किया गया था। इन दो फैसले के बाद अब मरवाही उपचुनाव में जोगी परिवार का कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ पाएगा।

अंतिम निर्णय जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी ही लेंगे

इधर जेसीसीजे के प्रवक्ता भगवानु नायक ने TRP से कहा कि इस पूरे मामले में अंतिम निर्णय जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी ही लेंगे। कोर कमिटी के बैठक के बाद फ़ाइनल निर्णय लिया जाएगा।

See also  नकटी गांव में बुलडोजर एक्शन : आज जांच रिपोर्ट जारी करेगी कांग्रेस, इस दिन राज्यपाल को ज्ञापन सौपने पहुंचेगी 15 सदस्यीय टीम…!

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।