नई दिल्ली। व्हाट्सऐप इन दिनों लगातार अपने फीचर में बदलाव कर रहा है। इस बीच एक बार फिर कंपनी अपने नए अपडेट के लिए खबरों में बनी हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही व्हाट्सऐप में नया फीचर जुड़ने वाला है जिसकी मदद से यूजर्स एक साथ 4 से अधिक लोगों से वीडियो चैट कर सकेंगे। अभी तक सिर्फ 4 लोगों के साथ Video Chat करने की सुविधा मिलती है।

माना जा रहा है कि COVID-19 के चलते कंपनी अपने वीडियो कॉलिंग फीचर को अपडेट कर रही है ताकि घरों से दूर रह रहे लोगों की मदद की जा सके। कंपनी इस लिमिट को 4 से 6 या 8 पार्टिसिपेंट तक कर सकती है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इस फीचर को कब तक पेश किया जाएगा, लेकिन माना जा रहा है कंपनी टेस्टिंग को जैसे ही पूरा करेगी फीचर को रोलआउट कर दिया जाएगा।

हाल ही में WABetaInfo की एक रिपोर्ट सामने आयी थी , जिसमें इस बात का जिक्र किया गया था कि WhatsApp ने अपने iPhone यूजर्स के लिए नया बीटा वर्जन पेश किया है। इसमें Context Menu फीचर भी दिया गया है और Info ऑप्शन भी जोड़ा गया है। बात दें कि इसके अलावा कंपनी ने सर्च फीचर भी अपने ऐप में जोड़ा है जिससे की फेक खबर पर लगाम लगाई जा सके।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।