रायपुर/भिलाई। साल 2021 का पहला दिन उम्मीदों का नया सबेरा लेकर आया है। दरअसल कांकेर के कलवर नागुर और राजनांदगांव के ढुलकी में आयरन ओर का नया भंडार मिला है जो बीएसपी को अगले 10 साल तक आयरन ओर की आपूर्ति करने में सक्षम है।

बीएसपी ने नए वर्ष 2021 में कलवर-नागुर माइंस में माइनिंग शुरू करने का लक्ष्य है। बता दें कि कि बीएसपी की दल्ली राजहरा में आयरन ओर का उत्पादन लगातार घटा है और रावघाट में खनन अभी और वक्त लग सकता है। ऐसी स्थिति में ढुलकी और कलवर नागुर बीएसपी के लिए संजीवनी बनकर उभरे हैं।

ढुलकी में एफई कंटेंट 60% और कलवर नागुर माइंस में एफई कंटेंट 64% है। ढुलकी माइंस राजनांदगांव और कलवर नागुर माइंस कांकेर जिले में स्थित है। दोनों ही माइंस के लिए एप्रोच रोड बालोद जिले से रखा गया है। अगले 10 साल तक आयरन ओर की आपूर्ति करने में सक्षम है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।