रायपुर। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी (Pachmarhi) पहुंचे युवाओं की टीम में विवाद के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी धर्मपाल सिंह (Dharmpal Singh), भिलाई को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को देशभर से 100 लोग बाईक के जरिए पचमढ़ी पहुंचे थे। जिसमें राजाधानी रायपुर और भिलाई के भी कुछ युवा इस बाईक गैंग में शामिल थे। रायपुर (Raipur) से पचमढ़ी आए 20 बाइक राइडर्स की टीम चंपक होटल में रूकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार धर्मपाल सिंह, कॉट्रेक्टर हनी ओबेरॉय, भिलाई का सुरक्षाकर्मी है। धर्मपाल का विवाद बाइक गैंग के एक सदस्य कपिल कक्कड़ (Kapil Kakkad) उम्र 36, पिता तीरथ कक्कड़, निवासी पंजाबी कॉलोनी कटोरा तलाब, रायपुर का किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर धर्मपाल ने कपिल के सीने पर गोली दाग दी। कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।