काबुल। Car Bomb Blast In Afghanistan गजनी प्रांत के पूर्वी इलाके में रविवार को हुए एक कार बम विस्फोट में 30 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक घायल हो गए।

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने कार बम धमाके की पुष्टि की है, हालांकि अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

अधिकारियों ने बताया है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। गजनी के प्रांतीय अस्पताल के निदेशक बाज मोहम्मद हेमत ने बताया है कि 30 शव और 24 घायल लोगों को अस्पताल लाया गया है। ये सभी पीड़ित सुरक्षाकर्मी हैं।

सुरक्षा बल परिसर को निशाना बनाकर किया गया हमला

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अफगान सेना के एक विंग सार्वजनिक सुरक्षा बल के परिसर को निशाना बनाकर यह हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस धमाके के कारण परिसर के आसपास मौजूद नागरिक आवासों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसमें काफी लोग हताहत हो सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।