टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद निर्माता-निर्देशक करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर और अभिनेता सलमान खान सहित आठ लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बिहार में करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर और सलमान खान सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

वकील सुधीर ओझा ने इन सभी कलाकारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज किया है। वहीं पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत गंभीर अवसाद से गुजर रहे थे, लेकिन कई सितारों ने आरोप लगाया कि उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था। 

इन सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री पर भाई-भतीजावाद करने का आरोप लगाए और कहा कि सुशांत सिंह राजपूत इस चीज के शिकार थे। अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपना एक वीडियो जारी कर फिल्म इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या नहीं मर्डर था। उनके अलावा रणवीर शौरी, अभिनव सिंह कश्यप सहित अन्य सितारों ने भी भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया है। 

See also  MMBS-BDS में प्रवेश के लिए बदला शैड्यूल, अब स्टूडेंट इस तारीख तक कर सकेंगे Online आवेदन

बॉलीवुड सितारों के अलावा राजनेताओं ने भी फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद फैलाने और मठाधीशों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। भारतीय महिला पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने सुशांत सिंह राजपूत के बाद निर्माता- निर्देशक करण जौहर को आड़े हाथ लिया और खरी-खोटी भी सुनाई। बबीता फोगाट ने एक के बाद के ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर किया। 

इनके अलावा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बॉलीवुड के निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने ट्विटर पर अपना एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘पूर्वांचल के कलाकारों को सरकार पर दबाव बनाना चाहिए कि वह अपनी एक अलग फिल्म इंडस्ट्री बनाएं। जिन निर्माताओं ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म का बायकॉट किया था या फिल्म से निकाला था, उनके खिलाफ एफआईआर करके आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करना चाहिए’।

See also  ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: आरोपी समर्थ सिंह करेगा सरेंडर, हाई कोर्ट ने दी दूसरे पोस्टमार्टम को मंजूरी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।