टीआरपी डेस्क। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और मरवाही से संभावित प्रत्याशी अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र ( caste certificate )पर ज़िला जाति छानबीन समिति के द्वारा भेजे गए नोटिस के जवाब में ऋचा जोगी ( Richa Jogi ) का पत्र देर शाम समिति ने प्राप्त कर लिया है। छानबीन समिति पत्र में प्राप्त जवाब के आधार पर देर शाम या कल फ़ैसला सार्वजनिक करेगी कि वह ऋचा जोगी के जवाब से संतुष्ट है अथवा नही।

बता दें कि श्रीमती ऋचा जोगी ने जवाब तो दिया है और साथ ही मूल अभिलेखों की प्राप्ति के लिए और समय देने की माँग की है। श्रीमती ऋचा जोगी ने आवश्यक मूल अभिलेख के कार्यालय में होने की जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया है कि, कोरोनावायरस से शासकीय कर्मचारी के प्रभावित होने की वजह से तत्काल आवश्यक अभिलेख दे पाने में असमर्थ हैं, उन्हें और समय दिया जाए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  दिल्ली हाईकोर्ट में बच्चों पर वैक्सीन के ट्रायल के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने केंद्र और भारत बायोटेक को भेजा नोटिस

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।