बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

पूर्व गृहमंत्री के घर पर CBI की रेड, बेटे के खिलाफ अरेस्ट वारंट!

पूर्व गृहमंत्री के घर पर CBI की रेड, बेटे के खिलाफ अरेस्ट वारंट!
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के नागपुर स्थित घर पर सीबीआई (CBI) का छापा पड़ा है। अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख (Salil Deshmukh) के खिलाफ अरेस्ट वारंट है। जानकारी मिली है कि घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं है। सुबह आठ बजे छापा पड़ा है।

अनिल देशमुख की मुश्किलें कम होती हुई नजर नहीं आ रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) और 100 करोड़ की वसूली (100 crore vasooli gate) मामले में उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई की जांच शुरू हो गई है। पिछले हफ्ते मुंबई की एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने शुक्रवार को अनिल देशमुख के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में नोटिस जारी की और उन्हें 16 नवंबर तक कोर्ट के सामने पेश होने का निर्देश दिया।

ईडी ने देशमुख के खिलाफ यह कहते हुए अदालत का रुख किया था कि वह समन के बावजूद एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। ED ने कहा था कि देशमुख को जून से चार अलग-अलग मौकों पर तलब किया गया था, लेकिन वह विभिन्न आधारों का हवाला देते हुए पेश होने में विफल रहे। आज अनिल देशमुख के खिलाफ वारंट लेकर सीबीआई की टीम अनिल देशमुख के नागपुर स्थित घर पर रेड की है।

ED के समन के खिलाफ हाई कोर्ट का किया था रुख

ED ने इस मामले में कई समन जारी किए मगर अनिल देशमुख अब तक एजेंसी के सामने पेश नहीं हो पाए हैं। हालांकि उनके वकीलों ने इस सिलसिले में ED दफ्तर पहुंचकर उनके पेश न होने के कारण बताए हैं। अनिल देशमुख ने ईडी द्वारा जारी समन के खिलाफ मुंबई हाई कोर्ट का भी रुख किया था। मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी ने अनिल देशमुख के पीए कुंदन शिंदे और पीएस संजीव पलांडे को गिरफ्तार किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन