Central Government Employees DA Increase

टीआरपी डेस्क। Central Government Employees DA Increase: कोरोना संकट और बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है। यानी DA में कुल 11 फीसदी की बंपर बढ़ोतरी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है।

आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के DA की तीन किस्तें आनी बाकी थीं। कोरोना संकट के दौरान सरकार की ओर से DA पर रोक लगा दी थी। अब DA बढ़ने के बाद सितंबर से बंपर सैलरी आने की उम्मीद है।

तीन बजे कैबिनेट फैसलों की ब्रीफिंग

कैबिनेट विस्तार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की दूसरी अहम बैठक हुई. करीब एक साल के बाद ये बैठक आमने-सामने हुई है, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं। दोपहर 3 बजे कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी जाएगी।

लगातार पड़ रही है महंगाई की मार

कोरोना संकट काल के बीच अर्थव्यवस्था कमजोर है और बाज़ारों में कमाई भी कम है। इस बीच महंगाई का बोझ भी लोगों पर पड़ रहा है। लगातार पेट्रोल, डीज़ल के दाम ऊपर जा रहे हैं, इसके अलावा खाद्य तेलों के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।