सीजी ब्रेकिंग:एक दिन की नवजात बच्ची को मां ने पिल्लों के पास छोड़ा, कुतिया ने अपने पास रखकर रातभर पाला

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। कलयुगी मां ने अपने एक दिन की नवजात बच्ची को पिल्लों के पास मरने के लिए छोड़ दिया है।

नवजात बच्ची पिल्लों के पास पड़ी थी। इसके बाद पिल्लों की मां वह पहुंची। मगर बच्ची को किसी ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। कुतिया पूरी रात बच्ची का देखभाल करती रही है।

कड़कड़ाती ठंड में बच्ची के शरीर पर कपड़ा तक नहीं था। बिना कपड़े बच्ची रातभर पिल्लों के साथ पड़ी रही। कुत्तों ने रातभर बच्ची को कुछ नहीं किया बल्कि उसे पूरी तरह से सेफ रखा है।

मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। सारीसताल गांव में लोगों ने एक नवजात शिशु को पिल्लों के बीच पाया है। गांव के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी लोरमी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बच्चे को लोरमी स्थित मातृ शिशु अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद इसे मुंगेली रेफर कर दिया गया है। वहीं, अभी तक बच्ची की मां सामने नहीं आई है। साथ ही किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।