रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC State Service) ने सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के 143 पदों पर भर्तियां निकाली हैं, इसके लिए सीजीपीएससी की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 14 दिसंबर 2020 से शुरू होंगे, आवेदन की अंतिम तारीख 12 जनवरी 2021 है।

किस पद पर कितनी वैकेंसी

राज्य सिविल सेवा के 30 पद, नायब तहसीदार के 20 पद, एक्साइज सब इंस्पेक्टर के 17 पद, छत्तीसगढ़ सब ऑर्डिनेट सर्विस के 15 पद, छत्तीसगढ़ फाइनेंस सेवा के 15 पद, असिस्टेंट जेल ऑफिसर के 14 पद, असिस्टेंट इंस्पेक्टर के 10 पद, चीफ म्यूनसिपल ऑफिसर के 6 पद, चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर के 6 पद, राज्य पुलिस सेवा के 6 पद, जिला एक्साइज ऑफिसर के 4 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर के 3 पद, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2 पद, डिप्टी रजिस्टार के एक पद, फूड ऑफिसर व असिस्टेंट डायरेक्टर के एक पद पर भर्तियां होनी हैं।

इन पदों के लिए सीजीपीएससी प्री की परीक्षा 14 फरवरी 2021 को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी।

योग्यता व उम्रसीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए, साथ ही आवेदकों की उम्र 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को पहले प्री परीक्षा देनी होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें चयनित होने पर आखिरी राउंड में इंटरव्यू होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।