गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

जन चौपाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ये अंदाज, कर गए सबके दिल पर राज...देखें वीडियो

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास में जन चौपाल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। डौंडीलोहारा विकासखंड के कमकापार से आए ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने गांव में एक डामर सड़क बनाने के लिए मुख्यमंत्री को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि यह आस पास का बड़ा गांव है। इस गांव के आसपास 10 गांव हैं और इस गांव में हर सप्ताह बाजार लगता है। यहां की आबादी लगभग 1500 है, यदि यहां सड़क बनती है, तो इससे आसपास के ग्रामीणों को भी काफी सहूलियत मिलेगी । मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनका आवेदन लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

बड़े, बुजुर्गों और बच्चों से बड़ी आत्मीयता से मिलते हैं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास पर जनचौपाल - भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मिलने आने वाले बड़े, बुजुर्गों और बच्चों से बड़ी आत्मीयता और अपनेपन से मिलते हैं और धैर्य के साथ उनकी बातें बड़ी ही रूचि लेकर सुनते हैं। अपने माता-पिता के साथ जनचौपाल में आने वाले छोटे बच्चों को मुख्यमंत्री का स्नेह मिलता है और चॉकलेट का उपहार भी।

 

[caption id="attachment_8821" align="alignnone" width="300"] बड़े, बुजुर्गों और बच्चों से बड़ी आत्मीयता से मिलते हैं मुख्यमंत्री बड़े, बुजुर्गों और बच्चों से बड़ी आत्मीयता से मिलते हैं मुख्यमंत्री[/caption]

जरूरतमंद मरीजों को संजीवनी कोष, स्वेच्छानुदान से इलाज के लिए दी स्वीकृति

ख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आर्थिक रूप से कमजोर तबके की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री के रायपुर स्थित शासकीय निवास पर आज आयोजित जन-चौपाल भेंट-मुलाकात में मिलने आए लोगों की समस्याओं, जरूरतों और सुझावों को उन्होंने गंभीरता से सुना और उनके यथाशीघ्र निवारण के लिए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।

[caption id="attachment_8823" align="alignnone" width="300"] जरूरतमंद मरीजों को संजीवनी कोष, स्वेच्छानुदान से इलाज के लिए दी स्वीकृति जरूरतमंद मरीजों को संजीवनी कोष, स्वेच्छानुदान से इलाज के लिए दी स्वीकृति[/caption]

उत्तर बस्तर कांकेर से आए कंडरा जनजाति समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके उनसे कांकेर में एक सामाजिक सामुदायिक भवन बनवाने का आग्रह किया। समाज के अध्यक्ष  देव प्रकाश उईके ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में आवेदन दिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्राधिकरण के माध्यम से इसके लिए स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया।

नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौंपा गया ज्ञापन परीक्षण के लिए मुख्य सचिव को भेजा गया है।

रायगढ़ से पहुँचे दिव्यांग मिथलेश यादव ने मुख्यमंत्री संग सेल्फी ली

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जन चौपाल भेंट- मुलाकात में रायगढ़ से पहुँचे दिव्यांग मिथलेश यादव ने मुख्यमंत्री  से सेल्फी के लिए निवेदन किया, जिसे मुख्यमंत्री  स्वीकार करते ने हुए सेल्फी ली।

[caption id="attachment_8824" align="alignnone" width="199"]रायगढ़ से पहुँचे दिव्यांग मिथलेश यादव ने मुख्यमंत्री संग सेल्फी ली रायगढ़ से पहुँचे दिव्यांग मिथलेश यादव ने मुख्यमंत्री संग सेल्फी ली[/caption]

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से दंतेश्वरी मैय्या शक्कर कारखाना कर्मचारी यूनियन बालोद के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों के नियमितीकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनके ज्ञापन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

रायपुर शहर के ईसाई समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे रायपुर शहर में कब्रिस्तान के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनका आवेदन आवश्यक कार्रवाई के लिए कलेक्टर रायपुर को भेजा गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन