छत्तीसगढ़: 10वीं और 12वीं की ओपन परिक्षाएं रद्द, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
image source: google

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं की मुख्य परिक्षाएं स्थगित कर दी गईं है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में लॉकडाउन के चलते शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। बता दें कि पहले ओपन स्कूल की परीक्षाएं 24 मई से 15 जून तक परीक्षा होनी थी। अब परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

हालांकि इसके पहले भी प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित की गई थी। ​कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल असाइनमेंट मूल्यांकन के आधार पर 20 मई तक रिजल्ट जारी करेगा। मंडल ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी अनुसार इस बार छात्रों का मूल्यांकन असाइनमेंट के आधार पर किया गया है। इसलिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  सिराज के 2 मैडन ओवर ने KKR के बल्लेबाजों का छुटाया पसीना, ये 5 प्लेयर्स बने RCB की बड़ी जीत के हीरो, देखें IPL POINTS TABLE भी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।