बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

छत्तीसगढ़ में 25 जुलाई को जारी होंगे 12th Board Result

छत्तीसगढ़ में 25 जुलाई को जारी होंगे 12th Board Result
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। Chhattisgarh 12th Board Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के 12वीं बोर्ड का परिणाम रविवार को सुबह 11 बजे से जारी किया जाएगा। परिणाम स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम जारी करेंगे।

बता दें कि इस परीक्षा में दो लाख 83 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसके बाद एक या दो दिन के भीतर छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल 12वीं का परिणाम भी जारी होंगे। गौरतलब है कि कोरोना के कारण पहली 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों ने घर बैठे परीक्षा दी थी।

इसके कारण इस बार परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले अधिक प्रतिशत में आ सकता है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से पिछले वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम 23 जून 2020 को जारी किया गया था। पिछली बार 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 78.59 फीसदी रहा था, जिसमें 82.02 फीसदी लड़कियां एवं लड़कों का पास प्रतिशत 74.70 फीसदी रहा था। इस बार इससे अधिक प्रतिशत में बच्चे उत्तीर्ण होंगे।

इस बार नहीं होगा पुनर्मूल्यांकन

इस बार 12वीं बोर्ड के परिणाम के बाद असंतुष्ट छात्र-छात्राओं को पुनर्मूल्यांकन के लिए अवसर नहीं दिया जाएगा। इसके लिए माशिमं की परीक्षाफल समिति ने पहले ही निर्णय ले लिया था। इसके अलावा पुनर्गणना भी नहीं करा सकेंगे।

इस बार जारी नहीं होगी टॉप टेन सूची

माशिमं ने इस बार टॉप टेन की सूची नहीं जारी करने का फैसला लिया है। इसके अलावा बोनस अंक के आधार पर भी मेरिट का प्रावधान नहीं होगा, जिन्होंने खेलकूद समेत अन्य गतिविधियों से बोनस अंक प्राप्त किए हैं। अब बोनस अंक तो मिलेंगे, लेकिन प्रावीण्य सूची के लिए इन अंकों का उपयोग नहीं हो सकेगा।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन